फागी: सांभरलेक स्थित देवयानी तीर्थ सरोवर पर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया रंग पंचमी महोत्सव, सजाई गई सुंदर झांकी
Phagi, Jaipur | Mar 30, 2024 सांभरलेक पौराणिक तीर्थ देवयानी सरोवर स्थित श्री बांके बिहारी जी मंदिर में रंग पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान की सुंदर झांकी सजाई गई और भगवान को ठंडाई के साथ फल मिठाई का भोग लगाकर अबीर गुलाल व फूलों से होली खिलाई गई। वहीं, होली के सुंदर भजनों पर जमकर थिरकते नजर आए श्रद्धालु।