फागी: दूदू जिला कलेक्टर ने हटूपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और महात्मा गांधी विद्यालय का किया औचक निरीक्षक
Phagi, Jaipur | Mar 28, 2024 दूदू जिला कलक्टर हनुमान मल ढाका ने गुरुवार को हटूपुरा ग्राम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जाँच की। औचक निरीक्षण में कलक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं महात्मा गांधी विद्यालय में निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।