फागी: फागी में पुलिस ने बजरी के अवैध खनन के मामले में 3 वाहनों को जब्त कर 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 360 टन बजरी की जब्त
Phagi, Jaipur | Mar 29, 2024 फागी पुलिस ने बजरी के अवैध खनन और परिवहन को लेकर 3 वाहनों को जब्त किया है साथ ही तीन जगहों पर छापेमारी कर 360 टन अवैध बजरी का स्टॉक भी जब्त किया है। अवैध बजरी के खनन, परिवहन और भंडारण को लेकर बजरी माफिया राम अवतार जाट और राजेश कुमार जाट को गिरफ्तार किया है।