फागी: साली गांव में अज्ञात चोर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए, पीड़ित ने थाने में कराया चोरी का मामला दर्ज
Phagi, Jaipur | Mar 30, 2024 नरेना थाना क्षेत्र के गांव साली में आज शुक्रवार को दिनदहाड़े बाजार में गए एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। ऐसे पीड़ित ने नरेना पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया है थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने साली गांव के बाजार में मोटरसाइकिल खड़ी कर सामान खरीदने गया इस दौरान चोर मोटरसाइकिल चुराकर ले गए।