फागी: सांभरलेक में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती महोत्सव को लेकर घर-घर बांटे गए पीले चावल, 3 दिन होगा विशेष कार्यक्रम
Phagi, Jaipur | Mar 30, 2024 डॉ अंबेडकर जयंती महोत्सव कार्यक्रम को लेकर आज सांभरलेक कस्बे के विभिन्न वार्डों में पीले चावल बांटकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होने के लिए लोगों को निमंत्रण दिया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर चेतना समिति के अध्यक्ष विनोद दुलारिया ने बताया कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती महोत्सव के रूप में मनाई जाएगी।