फागी: फागी उपखण्ड क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च निकाला
Phagi, Jaipur | Mar 28, 2024 फागी उपखंड क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को भय मुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया। फागी उपखंड के गांव निंबेडा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में आज गुरुवार शाम को फागी पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने थानाधिकारी फागी मनोज कुमार बेरवाल के निर्देशन में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को भय मुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया।