शिकोहाबाद में तेज रफ्तार का कहर, सफेद नेक्सॉन ने ऑटो-बाइकों को रौंदा, चालक सचिन गंभीर
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में रात के समय तेज रफ्तार सफेद टाटा नेक्सॉन बेकाबू हो गई। अनियंत्रित कार ने स्टेशन रोड क्षेत्र में एक ऑटो समेत कई बाइकों को टक्कर मार दी।
हादसे में ऑटो चालक सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
मौके पर कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला, वहीं कई बाइकें और ऑटो भी टूटे पड़े थे। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
#Firozabad #Shikohabad #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #ViralVideo #TataNexon #AccidentNews #FirozabadNews #ShikohabadNews
@ Mention
@highlight @followers
👉 वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें
💬 आपकी राय में ऐसे बेकाबू ड्राइवरों पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में बताएं