झारखंड में निवेश को लेकर CM हेमंत सोरेन की RMZ इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रतिनिधि से मुलाकात
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची में RMZ इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रतिनिधि श्री दीपक चहबारिया से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में निवेश की संभावनाओं और नए क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को लेकर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में खास तौर पर ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करने और भविष्य की तकनीकों से जुड़े क्षेत्रों में झारखंड की क्षमता बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।
चर्चा में आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, परमाणु ऊर्जा और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर भी बात हुई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इन चर्चाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उनका कहना है कि राज्य में नए निवेश से झारखंड के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोड़ते हुए राज्य को भारत की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
#HemantSoren #Jharkhand #RanchiNews #InvestmentInJharkhand #RMZInfrastructure #GCC #AI #Semiconductor #IT #AdvancedManufacturing #JharkhandNews #Ranchi #LoktantraBharat