SIR विवाद के बीच इरफान अंसारी का बयान, ज्ञानेश कुमार को लेकर PM मोदी पर किया सवाल
रांची। झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बयान सामने आया है।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए इरफान अंसारी से राहुल गांधी द्वारा विदेश यात्राओं के दौरान संवैधानिक संस्थाओं को लेकर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया मांगी गई। इस पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं का जिक्र करते हुए सवाल किया।
इरफान अंसारी ने कहा, “जब मोदी जी विदेश जाते हैं तो क्या ज्ञानेश कुमार को चुम्मा देते हैं?”
स्वास्थ्य मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब झारखंड में SIR की प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी जारी है। विपक्षी दल निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि SIR को लेकर राजनीतिक बहस लगातार तेज हो रही है।
इरफान अंसारी के इस बयान के बाद राज्य की सियासत में इस मुद्दे पर बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।
#IrfanAnsari #GyaneshKumar #SIR #JharkhandNews #RanchiNews #JharkhandPolitics #ElectionCommission #Modi #RahulGandhi #PoliticalNews #LatestNews #LoktantraBharat