झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा एक्शन
रांची में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने NHM की समीक्षा बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहियाओं को प्रोत्साहन राशि समय पर मिले, भुगतान में देरी नहीं होनी चाहिए।
मंत्री ने सहियाओं को जल्द टैब उपलब्ध कराने, संविदाकर्मियों के मानदेय भुगतान में सुधार और NHM कर्मियों को EPF का लाभ देने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा।
इसके अलावा मलेरिया मरीजों को मच्छरदानी उपलब्ध कराने, अस्पतालों में डॉक्टरों के खाली पद जल्द भरने और कम खर्च वाली योजनाओं की विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।
मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर और सीधे आम लोगों तक पहुंचना चाहिए। योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग और जमीनी फीडबैक के आधार पर सुधार करने पर भी जोर दिया गया।
#Jharkhand #Ranchi #IrfanAnsari #HealthMinister #HealthDepartment #NHM #Sahiya #JharkhandNews #RanchiNews #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #LoktantraBharat #JharkhandUpdate #HealthNews