रांची में जनशिकायत समाधान कार्यक्रम, 103 शिकायतें मिलीं; 72 का मौके पर निपटारा
रांची: जिले के अलग-अलग थाना और ओपी में शुक्रवार को जनशिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने थानों में पहुंचकर आम लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान की कार्रवाई की।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली थाना, पुलिस अधीक्षक नगर ने बरियातू थाना, पुलिस अधीक्षक यातायात ने धुर्वा थाना और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने ओरमांझी थाना में लोगों से मुलाकात की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न थानों में करीब 103 शिकायतें और आवेदन मिले। इनमें से 72 मामलों का त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन निपटारा कर दिया गया। सबसे ज्यादा 9 मामले कोतवाली थाना में सामने आए।
कुछ संवेदनशील मामलों में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 6 प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू कर दी। बाकी शिकायतों की भी जांच की जा रही है।
53 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए
जनशिकायत कार्यक्रम के दौरान रांची पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए गए 53 गुम मोबाइल फोन उनके संबंधित मालिकों को वापस सौंपे। लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए लोगों को परेशानी न हो, इसलिए संबंधित थानों में ही मोबाइल वापस किए गए।
#Ranchi #RanchiPolice #JharkhandPolice #RanchiNews #JanShikayat #PoliceNews #CEIR #MobileRecovery #JharkhandNews #BreakingNews #LatestNews #LoktantraBharat