कुंडा: बानेमऊ गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, बोलेरो में तोड़फोड़
कुंडा कोतवाली क्षेत्र में कालूराम बानेमऊ गांव के पास म तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। बोलेरो करीब एक किलोमीटर तक बाइक घसीटती रही। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए। सीओ ने बुधवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की वात्सल्य और नमन घायल है।उनका उपचार चल रहा है और चालक की तलाश जारी है।