बहराइच: बहराइच में लेखपालों ने तहसील सदर परिसर में धरना प्रदर्शन किया, वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों का सौपा ज्ञापन
बहराइच जिले की सदर तहसील में शनिवार को लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा। यह प्रदर्शन लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ। अपने आठ सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को सौपा है।