बहराइच: दरगाह थाना क्षेत्र में डीसीएम वाहन में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की हुई मौत, वह बरेली का निवासी था
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में डीसीएम वाहन में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है। वही पुलिस ने बताया कि व्यक्ति बरेली का रहने वाला था। और डीसीएम वाहन से सामान लाया था।