बहराइच: बंजारी मोड़ के पास होटल के कमरे में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी मोड़ के पास स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जिसकी सूचना पुलिस को हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।