बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में एसआईआर एवं त्रिस्तरीय पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न हुई
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के अध्यक्षता में एसआई आर एवं त्रिस्तरीय पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। शनिवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआईओ ने बताया कि बैठक के दौरान डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण तथा एसआईआर कार्य समयबधता के साथ कराया जाए।