गिधौर: गिद्धौर प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय में अचानक तबीयत बिगड़ने से शिक्षिका की मौत
Gidhaur, Jamui | Sep 17, 2026 गिद्धौर प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय की 43 वर्षीय शिक्षिका प्रियंका कुमारी की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान वह विद्यालय के बाथरूम में गई थीं, जहां अचानक गिरकर बेहोश हो गईं। शिक्षकों ने 5 बजे बताया कि बेहोश होने के बाद उन्हें गिद्धौर पीएचसी पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया।