किसानों को पराली नही जलाने के लिए किया प्रेरित
बेलर के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर हो रहा पराली प्रबंधन
बगैर एसएमएस हार्वेस्टर संचालन पर लगाया जुर्माना
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में पराली प्रबंधन अभियान अंतर्गत कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा सोईकलां, जावदेश्वर, बगदिया, भोगिका आदि ग्रामों में आदि ग्रामों में भ्रमण कर बेलर के माध्यम से किये जा रहे पराली प्रबंधन कार्यो का अवलोकन किया गया। भ्रमण में उप संचालक कृषि श्री आरके सिंह सहित सहायक कृषि यंत्री श्री नवीन कुमार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री शरद रघुवंशी, कृषि विस्तार अधिकारी श्री नान सिंह किराडे एवं श्री सुरेश कुमार बंसल आदि शामिल रहें।
उप संचालक कृषि श्री आरके सिंह ने बताया कि भ्रमण के दौरान रिलांयस सीबीजी कोटा के मैनेजर श्री अभिषेक शर्मा से चर्चा की गई, जिसमें अगवत कराया गया कि प्रत्येक बेलर द्वारा प्रतिदिन 30 से 40 एकड क्षेत्र में गठ्ठे बनाकर पराली प्रबंधन किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान मौके पर जाकर कृषकों को पराली प्रबंधन के लिए समझाईश भी दी गई।
उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में जिले में अलापुरा, बडौदा, चंद्रपुरा, इंद्रपुरा में 03 बेलर मशीन, प्रेमसर क्षेत्र में 03 बेलर मशीन, सोईकलां यार्ड के माध्यम से ग्राम बगडुआ में 02 बेलर, लहचोडा में 03 बेलर, भोगिका तिराहा और जावदेश्वर में 01, गुरूनावदा में 02 बेलर इस प्रकार जिले के अंदर कुल 14 बडी बेलर मशीने चल रहीं है, इसमें से 06 बेलर मशीनों के साथ कटर/स्लेशर मशीनें भी संचालित है। जिससे किसानों के खेतों की सफाई एवं जड़ के स्तर तक पराली की कटाई की जा रही है।
कृषक श्री ईरफान की निजी 01 बेलर मशीन गुरूनावदा में, श्री रामनरेश की निजी 01 बेलर मशीन भौगिका तिराहा एवं श्री बलजीत सिंह की निजी 01 बेलर मशीन जानपुरा में संचालित है। कृषि यंत्रों के उपयोग से पराली प्रबंधन में किसानों की मदद भी मिल रही है। जिन क्षेत्रों में धान फसल पक्की हुई खेत में खडी उन किसान भाईयो से अनुरोध है कि हार्वेस्टर के साथ कटर अथवा स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगी हुई मशीन से ही धान की कटाई करायें और पराली न जलायें खेत में ही जैविक खाद बनायें।
तीन कंबाइन हार्वेस्टरों पर जुर्माना
जिला परिवहन अधिकारी श्री जगदीश भील द्वारा बगैर एसएमएस कटर के हार्वेस्टर संचालन पर जुर्माने की कार्यवाही की गई है। ग्राम मानपुर, बगदिया एवं सलापुरा में 03 कंबाईन हार्वेस्टरों पर 5-5 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है। अभी तक 09 कंबाईन हार्वेस्टर संचालकों के विरूद्ध कुल 45000 रूपये का जुर्माना किया गया और हिदायत दी गई है कि बिना एस.एम.एस. के कंबाईन हार्वेस्टर संचालित पाये जाने पर पुनः वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जिले में पराली जलाने के प्रतिबंधित आदेश का उल्लंघन करने पर 85 केस दर्ज किये गये है तथा 87500 रूपये अर्थदंड लगाया गया है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Nov 12, 2026