Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
No video available

बापू नगर स्वास्थ्य केंद्र आयोजन पर भीलवाड़ा एस.डी.एम मैडम ओम जी प्रभा जी ने भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी जी न

Bhilwara, Bhilwara | Jun 2, 2021

MORE NEWS

Jahajpur Hospital Issue

Jahajpur Hospital Issue

Bhilwara, Bhilwara | Aug 10, 2026

*मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान* 
*20 दिन में 1 हजार 624 हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार*
*अपराधियों, नशा तस्करों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर  हुआ सख्त एक्शन*
*848 एनडीपीएस प्रकरणों में 1158 आरोपी गिरफ्तार*  
*एमवी एक्ट में 2 लाख 32 हजार कार्रवाई*
जयपुर :कमलेश आमेटा
 जयपुर, 10 अगस्त। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर राजस्थान पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में 20 जुलाई से चलाए जा रहे एक माह के विशेष अभियान में अपराधियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति उभर कर सामने आई है। 
 राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के  निर्देशन में सभी पुलिस रेंज और पुलिस आयुक्तालयों में एक साथ संचालित अभियान के दौरान हार्डकोर अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करों, साइबर अपराधियों, अवैध हथियार रखने वालों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध  पिछले बीस दिनों में सघन व सख्त कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को  और मजबूत करना है। 

 *संगठित-हार्डकोर अपराधियों पर 2 हजार से ज्यादा कार्यवाही:*
 विशेष अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में 2067 हार्डकोर अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कुल 2 हजार 85 कार्रवाईयां की गई। पुलिस ने 1 हजार 624 हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही कई स्थानों पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए  आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया। यह कार्यवाही संगठित अपराध के विरूद्ध बेहद प्रभावी व कारगर हो रही है व निरंतर जारी रहेगी।

 *1158 नशा तस्कर हुए गिरफ्तार:*
 इस अवधि में राजस्थान पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर निर्णायक प्रहार करते हुए  848 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज किए तथा  1158 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान विभिन्न रेंजों में मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ तस्करी के  नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।  कार्यवाही में वाणिज्यिक मात्रा व बड़े तस्करों के विरूद्ध अधिक कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही अवैध हथियारों से जुड़े 319 प्रकरण दर्ज कर अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की  गई और 396 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।  

 *साइबर अपराधियों और अपराध नेटवर्क पर भी कार्रवाई*
 अभियान के दौरान साइबर अपराधों के विरुद्ध  प्रभावी कार्रवाई करते हुए अब तक 624 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। साइबर अपराधियों से  8 करोड़  24 लाख 15 हजार 336 रुपयों को होल्ड कराते हुए 2 करोड़ 91 लाख 63 हजार 333 रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए। साइबर हॉटस्पॉट की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर तथा अन्य विशेष अपराधों के विरुद्ध भी अभियान लगातार जारी  है। अवैध खनन के विरूद्ध  650 प्रकरणों में कार्यवाही कर गिरफ्तारियां की गई।  

 *नाकाबंदी और यातायात अभियान से अपराधियों पर नजर:*
 राज्यभर में व्यापक स्तर पर नाकाबंदी कर  9 हजार 663 स्थानों पर कार्यवाही करते हुए  7 लाख 4 हजार 594 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्ती बरतते हुए 2 लाख 32 हजार 58 मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 हजार 874, बिना हेलमेट वाले 1 लाख 74 हजार 904, बिना सीट बेल्ट वाले 13 हजार 832, काली फिल्म वाले 12 हजार 241, ओवरलोड पर 19 हजार 213 वाहनधारियों के विरूद्ध तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 लाख 59 हजार 806 प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की गई। इसी प्रकार तेज गति से वाहन चलाने पर 1 लाख 13 हजार 651 के विरूद्ध और 170 बीएनएस के तहत 10 हजार 226 के विरूद्ध कार्यवाही की गई। 

 *महिला सुरक्षा और जनभागीदारी पर विशेष जोर*
 महिला सुरक्षा को अभियान की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए  2 हजार 835 मामलों में प्रभावी कार्रवाई की गई और 7 हजार  545 स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाए गए। पुलिस और समाज के बीच विश्वास को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में  एक हजार 60 कम्युनिटी लाइजन ग्रुप (सीएलजी) बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
 
*रेंज पुलिस ने की प्रभावी कार्यवाही* 
 अभियान में सभी पुलिस रेंजों और आयुक्तालयों ने प्रभावी कार्यवाही की। अजमेर रेंज ने हार्डकोर अपराधियों के विरूद्ध 841 कार्यवाही करते हुए 609 हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार उदयपुर रेंज ने 316, जयपुर आयुक्तालय ने 206 व भरतपुर रेंज ने 205 हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार किया। बीकानेर रेंज ने 206 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज कर 273 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। भरतपुर रेंज ने इस अवधि में अवैध हथियारों के विरूद्ध 95 कार्यवाही की। बीकानेर रेंज ने महिला सुरक्षा के मामलों में 703 प्रकरण दर्ज किए । जयपुर रेंज ने 139 प्रकरण दर्ज कर 158 अपराधियों को पकड़ कर साइबर अपराध नियंत्रण से अपनी सक्रियता दिखाई। बीकानेर रेंज 170 बीएनएस एक्ट में 2 हजार 464 कार्यवाही की।  
 
*महानिदेशक पुलिस  शर्मा बोले - राज्य सरकार की जीरो टाॅलरेंस नीति पर अमल* 
 महानिदेशक पुलिस  राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि  राजस्थान पुलिस मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशाओं के अनुरूप कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संगठित अपराध, नशा तस्करी, साइबर अपराध एवं महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य सरकार की अपराधों के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस नीति पर अमल कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान* *20 दिन में 1 हजार 624 हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार* *अपराधियों, नशा तस्करों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुआ सख्त एक्शन* *848 एनडीपीएस प्रकरणों में 1158 आरोपी गिरफ्तार* *एमवी एक्ट में 2 लाख 32 हजार कार्रवाई* जयपुर :कमलेश आमेटा जयपुर, 10 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर राजस्थान पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में 20 जुलाई से चलाए जा रहे एक माह के विशेष अभियान में अपराधियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति उभर कर सामने आई है। राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में सभी पुलिस रेंज और पुलिस आयुक्तालयों में एक साथ संचालित अभियान के दौरान हार्डकोर अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करों, साइबर अपराधियों, अवैध हथियार रखने वालों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पिछले बीस दिनों में सघन व सख्त कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को और मजबूत करना है। *संगठित-हार्डकोर अपराधियों पर 2 हजार से ज्यादा कार्यवाही:* विशेष अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में 2067 हार्डकोर अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कुल 2 हजार 85 कार्रवाईयां की गई। पुलिस ने 1 हजार 624 हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही कई स्थानों पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया। यह कार्यवाही संगठित अपराध के विरूद्ध बेहद प्रभावी व कारगर हो रही है व निरंतर जारी रहेगी। *1158 नशा तस्कर हुए गिरफ्तार:* इस अवधि में राजस्थान पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर निर्णायक प्रहार करते हुए 848 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज किए तथा 1158 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान विभिन्न रेंजों में मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। कार्यवाही में वाणिज्यिक मात्रा व बड़े तस्करों के विरूद्ध अधिक कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही अवैध हथियारों से जुड़े 319 प्रकरण दर्ज कर अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई और 396 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। *साइबर अपराधियों और अपराध नेटवर्क पर भी कार्रवाई* अभियान के दौरान साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अब तक 624 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। साइबर अपराधियों से 8 करोड़ 24 लाख 15 हजार 336 रुपयों को होल्ड कराते हुए 2 करोड़ 91 लाख 63 हजार 333 रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए। साइबर हॉटस्पॉट की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर तथा अन्य विशेष अपराधों के विरुद्ध भी अभियान लगातार जारी है। अवैध खनन के विरूद्ध 650 प्रकरणों में कार्यवाही कर गिरफ्तारियां की गई। *नाकाबंदी और यातायात अभियान से अपराधियों पर नजर:* राज्यभर में व्यापक स्तर पर नाकाबंदी कर 9 हजार 663 स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 7 लाख 4 हजार 594 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्ती बरतते हुए 2 लाख 32 हजार 58 मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 हजार 874, बिना हेलमेट वाले 1 लाख 74 हजार 904, बिना सीट बेल्ट वाले 13 हजार 832, काली फिल्म वाले 12 हजार 241, ओवरलोड पर 19 हजार 213 वाहनधारियों के विरूद्ध तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 लाख 59 हजार 806 प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की गई। इसी प्रकार तेज गति से वाहन चलाने पर 1 लाख 13 हजार 651 के विरूद्ध और 170 बीएनएस के तहत 10 हजार 226 के विरूद्ध कार्यवाही की गई। *महिला सुरक्षा और जनभागीदारी पर विशेष जोर* महिला सुरक्षा को अभियान की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए 2 हजार 835 मामलों में प्रभावी कार्रवाई की गई और 7 हजार 545 स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाए गए। पुलिस और समाज के बीच विश्वास को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में एक हजार 60 कम्युनिटी लाइजन ग्रुप (सीएलजी) बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। *रेंज पुलिस ने की प्रभावी कार्यवाही* अभियान में सभी पुलिस रेंजों और आयुक्तालयों ने प्रभावी कार्यवाही की। अजमेर रेंज ने हार्डकोर अपराधियों के विरूद्ध 841 कार्यवाही करते हुए 609 हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार उदयपुर रेंज ने 316, जयपुर आयुक्तालय ने 206 व भरतपुर रेंज ने 205 हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार किया। बीकानेर रेंज ने 206 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज कर 273 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। भरतपुर रेंज ने इस अवधि में अवैध हथियारों के विरूद्ध 95 कार्यवाही की। बीकानेर रेंज ने महिला सुरक्षा के मामलों में 703 प्रकरण दर्ज किए । जयपुर रेंज ने 139 प्रकरण दर्ज कर 158 अपराधियों को पकड़ कर साइबर अपराध नियंत्रण से अपनी सक्रियता दिखाई। बीकानेर रेंज 170 बीएनएस एक्ट में 2 हजार 464 कार्यवाही की। *महानिदेशक पुलिस शर्मा बोले - राज्य सरकार की जीरो टाॅलरेंस नीति पर अमल* महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशाओं के अनुरूप कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संगठित अपराध, नशा तस्करी, साइबर अपराध एवं महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य सरकार की अपराधों के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस नीति पर अमल कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 10, 2026

जिला कलेक्टर ने जलदाय, विद्युत एवं चिकित्सा विभाग की ली समीक्षा बैठक*

*मौसमी बीमारियों की रोकथाम, निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं नियमित जल वितरण सुनिश्चित करने के दिये निर्देश*

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 10 अगस्त।                                   जिला कलेक्टर  जसमीत सिंह संधू ने सोमवार को पीएचईडी विभाग के कार्यालय में जलदाय, विद्युत एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों एवं आमजन से जुड़ी समस्याओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।

बैठक में जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से मौसमी बीमारियों की स्थिति एवं उनकी रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी ली। उन्होंने मौसमी बीमारियों को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने, चिकित्सा संस्थानों में पर्याप्त व्यवस्थाएं रखने तथा आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए।

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में झूलते हुए विद्युत तारों एवं अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं को चिन्हित कर तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू एवं निर्बाध बनी रहे तथा आमजन से जुड़ी विद्युत संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

जलदाय विभाग की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों में नियमित अंतराल पर जल वितरण एवं पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा पेयजल से संबंधित शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने योजना के तहत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में एवीवींएनएल के अधीक्षण अभियंता ओपी खटोड़, सीएमएचओ डॉ संजीव शर्मा, पीएचईडी प्रोजेक्ट के अधीक्षण अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कार्मिक में मौजूद रहे।

जिला कलेक्टर ने जलदाय, विद्युत एवं चिकित्सा विभाग की ली समीक्षा बैठक* *मौसमी बीमारियों की रोकथाम, निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं नियमित जल वितरण सुनिश्चित करने के दिये निर्देश* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 10 अगस्त। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने सोमवार को पीएचईडी विभाग के कार्यालय में जलदाय, विद्युत एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों एवं आमजन से जुड़ी समस्याओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। बैठक में जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से मौसमी बीमारियों की स्थिति एवं उनकी रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी ली। उन्होंने मौसमी बीमारियों को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने, चिकित्सा संस्थानों में पर्याप्त व्यवस्थाएं रखने तथा आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में झूलते हुए विद्युत तारों एवं अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं को चिन्हित कर तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू एवं निर्बाध बनी रहे तथा आमजन से जुड़ी विद्युत संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। जलदाय विभाग की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों में नियमित अंतराल पर जल वितरण एवं पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा पेयजल से संबंधित शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए। इस दौरान जिला कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने योजना के तहत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एवीवींएनएल के अधीक्षण अभियंता ओपी खटोड़, सीएमएचओ डॉ संजीव शर्मा, पीएचईडी प्रोजेक्ट के अधीक्षण अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कार्मिक में मौजूद रहे।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 10, 2026

आरयूआईडीपी के पंचम चरण के कार्यों को लेकर गुलाबपुरा में ‘आरयूआईडीपी संवाद’ सम्पन्न*

*जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, अधिकारियों एवं अन्य हितधारकों से लिया सुझाव व फीडबैक*

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 10 अगस्त।                           । राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के अंतर्गत गुलाबपुरा शहर में प्रस्तावित लगभग 27.12 करोड़ रुपये के कार्यों को लेकर सोमवार को पंचायत समिति सभागार, गुलाबपुरा में ‘आरयूआईडीपी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया,महिलाओं, स्टेकहोल्डर्स ,आमजन एवं अन्य हितधारकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में पंचम चरण के अंतर्गत एशियन विकास बैंक के वित्तपोषण से अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग से संबंधित प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी गई तथा प्रतिभागियों से सुझाव एवं फीडबैक लिया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री झब्बर सिंह सांखला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माननीय मंत्री महोदय तथा उपखण्ड अधिकारी गुलाबपुरा श्री दिव्यराज सिंह चूंडावत सहित पूर्व जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के  मंत्री  ने सीवरेज परियोजना को गुलाबपुरा के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसके सफल क्रियान्वयन के लिए आरयूआईडीपी, पंचायत समिति एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने शहरवासियों एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों से परियोजना में पूर्ण सहयोग की अपील की तथा योजना का लाभ जल्द आमजन तक पहुंचने की उम्मीद जताई।

उपखण्ड अधिकारी  दिव्यराज सिंह चूंडावत ने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान आमजन को कम से कम परेशानी हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों के रचनात्मक सुझाव सामने आए हैं।

आरयूआईडीपी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता  संजय माथुर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पंचम चरण के प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूरा करने तथा संवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझावों को परियोजना में शामिल करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में वृतचित्र के माध्यम से आरयूआईडीपी के कार्यों की जानकारी दी गई। खुले सत्र में प्रतिभागियों ने सीवर एवं अन्य प्रस्तावित कार्यों से संबंधित जानकारी ली। कार्यक्रम के माध्यम से गुलाबपुरा में प्रस्तावित कार्यों को लेकर संवाद, सुझाव एवं समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

आरयूआईडीपी के पंचम चरण के कार्यों को लेकर गुलाबपुरा में ‘आरयूआईडीपी संवाद’ सम्पन्न* *जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, अधिकारियों एवं अन्य हितधारकों से लिया सुझाव व फीडबैक* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 10 अगस्त। । राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के अंतर्गत गुलाबपुरा शहर में प्रस्तावित लगभग 27.12 करोड़ रुपये के कार्यों को लेकर सोमवार को पंचायत समिति सभागार, गुलाबपुरा में ‘आरयूआईडीपी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया,महिलाओं, स्टेकहोल्डर्स ,आमजन एवं अन्य हितधारकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पंचम चरण के अंतर्गत एशियन विकास बैंक के वित्तपोषण से अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग से संबंधित प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी गई तथा प्रतिभागियों से सुझाव एवं फीडबैक लिया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री झब्बर सिंह सांखला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माननीय मंत्री महोदय तथा उपखण्ड अधिकारी गुलाबपुरा श्री दिव्यराज सिंह चूंडावत सहित पूर्व जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री ने सीवरेज परियोजना को गुलाबपुरा के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसके सफल क्रियान्वयन के लिए आरयूआईडीपी, पंचायत समिति एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने शहरवासियों एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों से परियोजना में पूर्ण सहयोग की अपील की तथा योजना का लाभ जल्द आमजन तक पहुंचने की उम्मीद जताई। उपखण्ड अधिकारी दिव्यराज सिंह चूंडावत ने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान आमजन को कम से कम परेशानी हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों के रचनात्मक सुझाव सामने आए हैं। आरयूआईडीपी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय माथुर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पंचम चरण के प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूरा करने तथा संवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझावों को परियोजना में शामिल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में वृतचित्र के माध्यम से आरयूआईडीपी के कार्यों की जानकारी दी गई। खुले सत्र में प्रतिभागियों ने सीवर एवं अन्य प्रस्तावित कार्यों से संबंधित जानकारी ली। कार्यक्रम के माध्यम से गुलाबपुरा में प्रस्तावित कार्यों को लेकर संवाद, सुझाव एवं समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 10, 2026

*रा.उ.मा.वि. राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का हुआ शुभारंभ* 
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल                                                       स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से आए प्रबुद्ध अतिथियों ने विद्यार्थियों को नशे एवं विभिन्न व्यसनों के दुष्प्रभावों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में कभी भी किसी प्रकार का नशा न करने की भावपूर्ण शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का मीडिया कवरेज करते हुए प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान से पधारीं मुख्य अतिथि अनीता दीदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत' के सपने को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने हेतु प्रेरित किया।
समारोह के प्रारंभ में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती अंकिता उपाध्याय ने शब्द-पुष्पों के माध्यम से पधारे हुए सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत-सत्कार किया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापक धीरज जोशी, राजेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर व्यास, सांवरा लाल कुमावत, विक्रम चौधरी, अर्चना जोशी, श्रद्धा शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

*रा.उ.मा.वि. राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का हुआ शुभारंभ* भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से आए प्रबुद्ध अतिथियों ने विद्यार्थियों को नशे एवं विभिन्न व्यसनों के दुष्प्रभावों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में कभी भी किसी प्रकार का नशा न करने की भावपूर्ण शपथ दिलाई। कार्यक्रम का मीडिया कवरेज करते हुए प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान से पधारीं मुख्य अतिथि अनीता दीदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत' के सपने को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने हेतु प्रेरित किया। समारोह के प्रारंभ में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती अंकिता उपाध्याय ने शब्द-पुष्पों के माध्यम से पधारे हुए सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत-सत्कार किया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापक धीरज जोशी, राजेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर व्यास, सांवरा लाल कुमावत, विक्रम चौधरी, अर्चना जोशी, श्रद्धा शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 10, 2026

बापू नगर स्वास्थ्य केंद्र आयोजन पर भीलवाड़ा एस.डी.एम मैडम ओम जी प्रभा जी ने भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी जी न - Bhilwara News