भीलवाड़ा से भारत तक ब्रांडेड फैक्ट्री का विस्तार, 1.10 लाख वर्गफीट के भव्य स्टोर का शुभारंभ
डॉ. विवेक बिंद्रा, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, सांसद-अभिनेता रवि किशन और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर सहित दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत, हजारों शहरवासी बने ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल वस्त्रनगरी भीलवाड़ा के व्यापारिक इतिहास में 31 अक्टूबर का दिन एक नई पहचान लेकर आया। चित्तौड़ रोड पर देश के प्रमुख मल्टी-ब्रांड डिस्काउंट रिटेल प्रतिष्ठानों में शामिल ब्रांडेड फैक्ट्री के विशाल शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर देश की राजनीति, उद्योग, खेल और मनोरंजन जगत की नामचीन हस्तियों का जमावड़ा लगा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शहरवासी उमड़े और अपने पसंदीदा सेलिब्रिटीज की एक झलक पाने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन समारोह में Bada Business के संस्थापक एवं CEO डॉ. विवेक बिंद्रा, उदयपुर राजघराने के महाराज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, गोरखपुर सांसद एवं अभिनेता रवि किशन, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, कुलदीप सिंघानिया, हर्षवर्धन जैन, देवी चित्रलेखा तथा 'हनुमान अंश' से पहचान बनाने वाले अभिनेता शोभिनाव सत्या सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। सभी अतिथियों की मौजूदगी ने समारोह को भव्य और यादगार बना दिया।
1.10 लाख वर्गफीट में फैला तीन मंजिला भव्य शोरूम
उद्यमी बसंत गांधी द्वारा स्थापित ब्रांडेड फैक्ट्री का भीलवाड़ा स्थित यह विशाल स्टोर करीब 1.10 लाख वर्गफीट क्षेत्रफल में फैला है। तीन मंजिला इस शोरूम में 200 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांडों के उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। यहां कपड़े, फुटवियर, फैशन एक्सेसरीज, होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और लाइफस्टाइल से जुड़ी विभिन्न श्रेणियों के उत्पाद ग्राहकों को मिलेंगे।
शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी पेश किए गए, जिनमें विभिन्न उत्पादों पर 90 प्रतिशत तक की छूट आकर्षण का केंद्र रही। कंपनी का उद्देश्य ब्रांडेड उत्पादों को केवल बड़े शहरों या खास वर्ग तक सीमित न रखकर आम उपभोक्ता की पहुंच में लाना है।
डॉ. विवेक बिंद्रा के Bada Business की निवेशित कंपनी
ब्रांडेड फैक्ट्री डॉ. विवेक बिंद्रा के Bada Business की निवेशित कंपनी है और उनकी महत्वाकांक्षी 'Idea to IPO' पहल से भी जुड़ी हुई है। इस पहल का उद्देश्य छोटे एवं मध्यम उद्यमों को मजबूत व्यावसायिक व्यवस्था, वित्तीय अनुशासन, बेहतर प्रबंधन और कॉरपोरेट गवर्नेंस के माध्यम से भविष्य में शेयर बाजार के SME प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने के लिए तैयार करना है।
डॉ. विवेक बिंद्रा ने कहा कि भारत में उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं। छोटे और मध्यम उद्योग देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। Idea to IPO पहल के माध्यम से ऐसी कंपनियों को मजबूत व्यावसायिक प्रक्रियाएं और सही रणनीतिक दिशा विकसित करने में सहयोग दिया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में पूंजी बाजार के अवसरों का लाभ उठा सकें।
'भीलवाड़ा से भारत' तक पहुंचने का संकल्प
ब्रांडेड फैक्ट्री के संस्थापक बसंत गांधी ने कहा कि कंपनी की शुरुआत से ही सोच रही है कि ब्रांडेड उत्पाद केवल महानगरों तक सीमित नहीं रहने चाहिए। छोटे और मध्यम शहरों के ग्राहकों को भी एक ही स्थान पर अलग-अलग प्रतिष्ठित ब्रांड उचित कीमतों पर उपलब्ध होने चाहिए। भीलवाड़ा से शुरू हुआ यह सफर आने वाले समय में देश के विभिन्न शहरों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि 'भीलवाड़ा से भारत' का संकल्प कंपनी की राष्ट्रीय विस्तार योजना का आधार है।
राजस्थान और गुजरात में 2.50 लाख वर्गफीट का नेटवर्क
कंपनी के अनुसार भीलवाड़ा स्टोर के शुभारंभ के बाद राजस्थान और गुजरात में उसका मौजूदा रिटेल नेटवर्क लगभग 2.50 लाख वर्गफीट हो गया है। इसमें भीलवाड़ा का 1.10 लाख वर्गफीट, वडोदरा का एक लाख वर्गफीट और नवसारी का 40 हजार वर्गफीट का स्टोर शामिल है।
कंपनी आगे गोदारा में करीब 40 हजार वर्गफीट और भावनगर में लगभग 36 हजार वर्गफीट के नए स्टोर खोलने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा अहमदाबाद, सूरत, वापी सहित अन्य शहरों में भी विस्तार की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
B2C और B2B मॉडल से कारोबार का विस्तार
ब्रांडेड फैक्ट्री सीधे ग्राहकों को उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ B2B मॉडल के तहत थोक बिक्री और डीलर नेटवर्क के माध्यम से भी कारोबार कर रही है। कंपनी अपने बड़े आकार के डिस्काउंट स्टोर्स और फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए देशभर में मजबूत रिटेल नेटवर्क स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
भीलवाड़ा के लिए गौरव का अवसर
देशभर की जानी-मानी हस्तियों का एक मंच पर जुटना और हजारों शहरवासियों की भागीदारी इस आयोजन को खास बना गई। ब्रांडेड फैक्ट्री के इस विशाल शोरूम की शुरुआत से भीलवाड़ा को राष्ट्रीय रिटेल बाजार में एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है। आयोजन के अंत में बसंत गांधी ने सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।