*जिला यूनेस्को एसोसिएशन ने किया मून्दड़ा का सम्मान*
*मून्दड़ा ने सेवानिवृत्ति पर लिया समाज सेवा का संकल्प*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 31 अक्टूबर जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा अजमेर विद्युत वितरण निगम में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत रामचन्द्र मून्दड़ा के सेवानिवृत्ति एवं समाज के प्रति उनकी समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली के नेतृत्व में जिला यूनेस्को एसोसिएशन कार्यकारिणी के सदस्य मून्दड़ा का स्वागत सम्मान करने के साथ ही कहा कि राजकीय सेवा के बाद भी कर्मचारियों को निरंतर लोगों के सेवा कार्यों में लगना चाहिए। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समय भी व्यतीत हो जायेगा और लोगों का भी भला होगा। जिस समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है, उसे सेवा कार्यों के माध्यम से लौटाया जा सकता है। रामचन्द्र मून्दड़ा ने सेवानिवृत्त होने के बाद समाज सेवा का संकल्प लेने के साथ ही कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद समाजसेवा ही मेरा प्रथम लक्ष्य रहेगा। देवरिया बालाजी रोड़ स्थित आरके आरसी व्यास नगर माहेश्वरी भवन में आयोजित समारोह में यूनेस्को के पदाधिकारियों द्वारा मून्दड़ा का साफा व दुपट्टा पहना एवं शॉल ओढाकर उनका विशेष सम्मान किया।
इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा, उपाध्यक्ष नंदकिशोर पारीक, निदेशक ओम उज्जवल, मिसेज राजस्थान जया चौहान, मुकेश बुलिवाल, कीर्ति सैनी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।