सरधना: बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना।नकदी तथा जेवर पर किया हाथ साफ।गांव नवाबगढ़ी का मामला।
सरधना थाना क्षेत्र के गांव नवाब घड़ी में ताला लगे मकान को चोरों ने निशाना बना लिया तथा संदूक में रखी 20 हजार रुपए की नगदी तथा सोने और चांदी के जेवर चुरा लिए पीड़िता ने पड़ोस के ही तीन लोगों पर शक जताते हुए थाने पर नाम जद तहरीर दी है। तथा कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता को कार्रवाई का भरोसा दिया है।