सरधना: खिवाई कस्बे में दबंगों ने किसान की कृषि भूमि पर किया अवैध कब्जा, पीड़ित ने एसडीएम से की शिकायत
सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई के जंगल में स्थित किसान की कृषि भूमि पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया जिसकी शिकायत पीड़ित किसान ने एसडीएम से की है। किसान का आरोप है कि दबंग लोग विरोध पर उसे अंजाम भुगत लेने की धमकी भी दे रहे हैं। उप जिलाधिकारी ने पीड़ित किसान को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।