सरधना: संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में कूदा मोहल्ला कमरा नवाबान निवासी युवक, गृह क्लेश बताई जा रही डूबने की वजह।
सरधना नगर क्षेत्र के मोहल्ला कमरा नवाबान निवासी 22 वर्षीय एक युवक वसीम ने गंग नहर के पुल पर खड़े होकर नहर में छलांग लगा दी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन युवक पानी के बहाव में डूब कर पानी में लापता हो गया। बताया जा रहा है कि युवक ने गृह क्लेश के चलते आत्मघाती कदम उठाया है, स्थानीय गोताखोर डूबे हुए युवक की तलाश में जुटे हैं