सरधना: बाइक सवार पिता पुत्र को कार ने मारी टक्कर,पिता की मौत पुत्र घायल।मेरठ करनाल हाईवे की घटना
सरूरपुर थाना क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे पर बाइक सवार पिता पुत्र को कार ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार पिता पुत्र घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने घायल पिता को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।