सरधना: कार ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर। घायलों को सीएचसी मे किया भर्ती, वलीदपुर गांव के सामने हुई घटना।
दौराला थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव वलीदपुर के सामने कार चालक ने बाइक पर जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार देकर उनकी छुट्टी कर दी। वहीं कार सहित चालक मौके से फरार हो गया।