सरधना: भाजपा कार्यकर्ता पर घर में घुसकर दबंगों ने किया हमला। पीड़ित ने दी थाने पर तहरीर।गांव मैनापुट्टी का मामला
सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मैनापुट्टी निवासी भाजपा कार्यकर्ता पर दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि एक आरोपी ने उसके ऊपर तमंचे से फायर भी करने का प्रयास किया। लेकिन पीड़ित की बहन ने आरोपी का हाथ पकड़ लिया जिस कारण तमंचा नहीं चला। लोगों को आता देख दबंग मौके से भुगत लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस जांच में जुट गई है।