*सबका सम्मान जीवन आसान संकल्प के तहत आज के शुक्रवार के जनता दरबार में कुल 65 आवेदनों में की गई सुनवाई और समयबद्ध निष्पादन का जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया आश्वासन*
विभागीय निर्देशानुसार सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी, कार्यालयों, विभागों, शाखाओं तथा इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यालय प्रधान द्वारा प्रत्येक सप्ताह में सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई और निवारण किया जाता है।
आज दिनांक 05 जून, 2026 को इसी परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 36 आवेदनों की सुनवाई की गई। इसके साथ अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में 29 आवेदनों की सुनवाई के साथ कुल 65 आवेदनों की सुनवाई आज के जनता दरबार में की गई।
जिला पदाधिकारी के समक्ष आज की जनसमस्याओं में 04 मामले राशन कार्ड से संबंधित, 08 मामले अतिक्रमण वाद से संबंधित, 03 मामला बंदोबस्ती पर्चा से संबंधित, 01 मामला जन वितरण दुकान से संबंधित 05 मामला चापाकल का, जिला परिषद से संबंधित, विद्युत विपत्र से संबंधित 01 मामला, दिव्यांगजन का 01 मामला एवं अन्य विभागों यथा विद्युत, जल जमाव, भूमि विवाद तथा विधि व्यस्था से संबंधित समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
भूमि विवाद तथा बंदोबस्ती पर्चा निर्गत जैसे प्राप्त आवेदनों को गंभीरता के साथ सुनते हुए स्थल भ्रमण कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश संबंधित अंचल पदाधिकारियों को दिया गया।दिव्यांगजन शिकायत के समाधान हेतु सहायक निदेशक, दिव्यांगजन पदाधिकारी, राशन कार्ड मामलों में अनुमंडल पदाधिकारी, पेयजल आपूर्ति हेतु कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी एवं अन्य मामलों के समाधान हेतु सम्बन्धित पदाधिकारी को नियमानुसार जल्द निराकरण का निर्देश दिया गया। इसी तरह अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा ग्राम प्लेक्स में सुनवाई के दौरान भी जन शिकायतों के समाधान हेतु निर्देशानुसार संबंधित पदाधिकारी को तुरंत निष्पादन हेतु कहा गया ।
आज के जनता दरबार मे जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के साथ साथ अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव सिन्हा, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच श्री विनय कुमार सिंह, सहायक निदेशक, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, श्रीमती विजेता रंजन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई. सी. डी. एस. श्रीमती रचना, वरीय उप समाहर्ता, सुश्री होमा इरफ़ान, वरीय उप समाहर्ता, सुश्री नेहा, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री रितिक रौशन तेजस्वी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थेl
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान
#विश्व_पर्यावरण_दिवस
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar