*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश*
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 05 जून, 2026 को *“एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा नया प्रखंड सह अंचल परिसर, जहानाबाद सदर में वृक्षारोपण किया गया।* इस अवसर पर जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा भी परिसर एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
वृक्षारोपण के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा *इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Inspired by Nature. For Climate. For Our Future.” (प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।) के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, अत्यधिक गर्मी, बाढ़ एवं सुखाड़ जैसी समस्याओं से बचाव हेतु पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल संरक्षण करने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।*
जिला पदाधिकारी ने इस अवसर पर बताया कि *स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण एक जनआंदोलन है,जिसमें प्रशासन और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी और जिम्मेदारी बराबरी की है। उन्होंने जहानाबाद जिलेवासियों से अपील की कि वे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा स्वच्छ एवं हरित जहानाबाद के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।*
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, सामुदायिक परिसंपत्तियों का निरीक्षण तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का अवलोकन किया गया। साथ ही सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया।
इसी कड़ी में *उप विकास आयुक्त डॉ० प्रीति द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली का नेतृत्व करते हुए दरधा नदी स्थित लाल मंदिर के पीछे वार्ड संख्या-18 नदी तट पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही उनके नेतृत्व में जिला गंगा समिति, नमामि गंगे, जहानाबाद द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम — एक कदम हरित भविष्य के नाम” कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।*
अभियान के दौरान नदी किनारे फैले कूड़ा-कचरे एवं प्लास्टिक अपशिष्ट को हटाकर लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त जहानाबाद सदर प्रखंड परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर जिला पदाधिकारी के साथ निदेशक, डी.आर.डी.ए. डॉ० रोहित कुमार मिश्रा, निदेशक, एन.ई.पी. डॉ० सुदर्शन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव रंजन सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जहानाबाद सदर श्री अनिल मिस्त्री, अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर श्रीमती श्नेहा सत्यम सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
4 views | Jehanabad, Bihar | Jun 5, 2026