गोवर्धन: बच्चों से किया वापसी का वादा रह गया अधूरा, सीमेंट भरे ट्रैक्टर ने संजू को रौंदा, मौके पर ही मौत
यह हादसा गुरुवार सुबह करहरा रोड नगला हाईवे के पास हुआ टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजू उछलकर सड़क पर जा गिरा और खून से लथपथ हो गया सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे मगर जब तक लोग संजू को अस्पताल ले जाते उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया पोस्टमार्टम पर मृतक के चाचा ने बताया कि संजू सिर्फ बच्चों के लिए सब्जी लेने निकला था तभी यह हादसा हो गया