बरूराज मोतीपुर: ठिकहा गांव के समीप मोतीपुर-साहेबगंज पथ पर डम्फर की ठोकर से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी।
बरूराज थाना क्षेत्र के बरूराज ठिकहा गांव के समीप मोतीपुर-साहेबगंज पथ पर रविवार को डम्फर की ठोकर से बाइक सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलो की चिकित्सा मोतीपुर सीएचसी में कराई गई है। घायलो में कथैया थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी आनंद मोहन तिवारी,रिशु कुमार एंव सुरेंद्र कुमार शामिल है।