बरूराज मोतीपुर: माधोपुर गांव से चोरी के बुलेट के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल।
मोतीपुर प्रखंड के कथैया थाना क्षेत्र से चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल के साथ माधोपुर निवासी रामप्रवेश भगत के पास से पुलिस ने बरामद कर लिया है।अभियुक्त रामप्रवेश भगत ने बताया कि वह कथवलिया निवास अमित कुमार से ₹50 हजार में खरीदा था।थाना अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि अमित कुमार अभी जेल में बंद है।वहीं पुलिस ने आज कांड अंकित कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।