बरूराज मोतीपुर: महमदपुर बालमी में पुलिस ने एक बगीचे में चोरी की मोटरसाइकिल का क्रय विक्रय कर रहे छह बदमाशों को किया गिरफ्तार।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर बलमी में पुलिस ने छापेमारी कर एक बगीचे में चोरी की मोटरसाइकिल का क्रय विक्रय कर रहे। बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।उनके पास से तीन चोरी की बाइक,एज स्कॉर्पियो तथा 4 स्मार्टफोन भी बरामद किया है।इस गिरोह का नेटवर्क आसपास के कई जिलों के अलावा नेपाल तक फैला है। जहां चोरी की बाइक बेचते हैं।