मोतीपुर थाना क्षेत्र के पाना छपरा गांव के समीप तिरहुत नहर में नहाने के दौरान डूबने से 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से मृतक के शव को बड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकल गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के महाना टारा वार्ड 4 निवासी आशा कार्यकर्ता सीता देवी के पुत्र अभिषेक के रूप में की गई है।