बरुराज थाना क्षेत्र के चनही चौक के समीप मोतीपुर-साहेबगंज पथ पर ट्रैक्टर और पिकअप की भिड़ंत में ट्रैक्टर के मलवा से सड़क किनारे खड़े बाइक सवार बरजी पंचायत के उपमुखिया लखिन्द्र साह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जख्मी इलाज के लिए भेज दिया वही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जप्त कर थाने ले गई। जख्मी का इलाज के दौरान मौत हो गई है।