ग्यारसपुर: विदिशा ग्यारसपुर नेशनल हाईवे पर मौत के गड्ढे हैं तैयार दो पहिया चालक गिरकर हो रहे घायल ।
ग्यारसपुर नेशनल हाईवे 146 बायपास पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं । जिससे सड़क पर निकल रहे भारी वाहन एवं दो पहिया वाहन चालकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है । दो पहिया चालक ईश्वर लोधी ने बताया है कि। ग्यारसपुर बाईपास पर सैकड़ो की संख्या में छोटे बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसके चलते दो पहिया चालक इन गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं ।