जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने लोगों की सहूलियत के लिए यूआईटी सेक्रेटरी को एक सप्ताह के भीतर कामकाज ई-फाइलिंग में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अतिक्रमण के खिलाफ शीघ्र अभियान चलाने के लिए टीम गठित करने तथा नई स्कीम लांच कर यूआईटी की इनकम बढ़ाने के लिए कहा है।