चित्तौड़गढ़: BJP के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी शुक्रवार को कई कार्यक्रमों में रहेंगे उपस्थित, 10 बजे महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा करेंगे
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि जोशी प्रातः 10 बजे पंचायत समिति में स्वयं सहायता समूह एवं राजिविका महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। उसके पश्चात पंचायत समिति सभागार में शक्ति वंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे।