चित्तौड़गढ़: सेन समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट पर सेन समाज के लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। सेन समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गत दिनों कश्मोर गांव में मिले महिला के शव को लेकर अभी तक पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। समाज के लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।