विश्वकर्मा जयंती को लेकर शहर में सुथार समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का किया जगह-जगह स्वागत। नेहरू पार्क से सुथार समाज द्वारा शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जांगिड़ छात्रावास पर शोभायात्रा संपन्न की गई।