चित्तौड़गढ़: मोदी की योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं आमजन को जोड़ने के लिए भाजपा ने किया नमो ऐप विधानसभा कार्यकारिणी का एलान
भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाभकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं आमजन को उनसे जोड़ने के अभियान को गति देने के लिए नमो ऐप के चित्तौड़गढ़ विधानसभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिला संयोजक एडवोकेट प्रदीप काबरा की सहमति से विधानसभा संयोजक पवन गोस्वामी ने मंडल संयोजक एवं सह संयोजकों का ऐलान किया।