आबू रोड: आबूरोंड में 32 सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी ने महाविद्यालय में प्राचार्य का घेराव किया, 3 दिन तक चला प्रदर्शन
आबूरोड के राजकीय महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विद्यार्थियों की समस्याओं एवं 32 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव कर नारेबाजी की और महाविद्यालय में कथित अनियमितताओं,भ्रष्टाचार की जांच तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।