नबीनगर: परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत घोड़ाडिहरी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ ग्राम चौपाल का आयोजन
प्रखंड के घोड़ाडिहरी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन मंगलवार को किया गया. ग्राम चौपाल में परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी गई. बीसीएम ओमप्रकाश ने लोगों को बताया कि परिवार नियोजन क्यों जरूरी है. इसका परिवार तथा महिला के स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है. इस पर विस्तार से चर्चा की गई. मौके पर ग्रामीण मौजूद रहे.