थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह को पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
बस्ती। थाना वाल्टरगंज के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह के निधन पर रविवार को पुलिस लाइन में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शोक धुन के बीच पुलिसकर्मियों ने शोक सलामी दी। अधिकारियों ने दिवंगत के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी गई। पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को आवास का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर तोड़ा गया, जहां सूर्य प्रकाश सिंह फंदे से लटके मिले थे। वह वर्ष 1988 में आरक्षी पद पर भर्ती हुए और 2016 में उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए थे।
Basti, Basti | Aug 30, 2026