जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 30 अगस्त 2026
*बस्ती - जलालाबाद में राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा की जन जागृति चौपाल, यूजीसी कानून और आरक्षण पर जताया आक्रोश*
*बस्ती।* ब्लॉक गौर के जलालाबाद ग्रामसभा में राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा द्वारा आयोजित जन जागृति आक्रोश चौपाल में भारी संख्या में लोग उमड़े। चौपाल में यूजीसी के नए प्रावधानों, शिक्षा-स्वास्थ्य में आरक्षण और बिगड़ती व्यवस्थाओं को लेकर जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया।
मोर्चा अध्यक्ष *रामजी पाण्डेय* ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यूजीसी के काले कानून को जल्द वापस लिया जाए, नहीं तो सवर्ण समाज आगामी चुनाव में वोट की चोट से सरकार को उखाड़ फेंकेगा। उन्होंने कहा कि E-20 पेट्रोल नीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी जैसे जनहित के मुद्दों पर सरकार सुधर नहीं रही है, तो प्रत्याशियों का खुलकर विरोध और बहिष्कार किया जाएगा।
मुख्य वक्ता *रामप्रताप सिंह* ने कहा कि नए प्रावधान सवर्ण बच्चों के भविष्य पर खतरा हैं, इन्हें बिना जनसंवाद के थोपा गया है। *अमितेष प्रताप सिंह* ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार आरक्षण से योग्यता पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। *यशवंत सिंह रोलू* ने कहा कि उच्च शिक्षा में बार-बार बदलाव से छात्रों का विश्वास टूटा है। *प्रमोद सिंह* ने मांग की कि शिक्षा को राजनीतिक प्रयोग का माध्यम न बनाया जाए।
चौपाल में यह भी कहा गया कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत नहीं हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं न के बराबर हैं। किसी भी बड़े निर्णय से पहले सवर्ण समाज को विश्वास में लेना चाहिए।
मोर्चा ने ऐलान किया कि यदि सरकार ने सकारात्मक पहल नहीं की तो प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाकर लोकतांत्रिक आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस मौके पर जलालाबाद प्रभारी प्रियतेष दूबे पिंटू, सेक्टर प्रभारी सिद्धार्थ तिवारी, जीत नारायण मिश्र, प्रेम शंकर राठौर, आशीष सिंह राठौर, जयसिंह राठौड़, उदय प्रताप सिंह, संगठन सिपाही रवि सिंह, यशवंत सिंह, साकेत त्रिपाठी, रवीन्द्र पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 30, 2026