समाधान शिविर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए बेहतरीन मंच : एसडीएम
करनाल, 3 सितंबर। एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने कहा कि समाधान शिविर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए बेहतरीन मंच हैं। आमजन का समाधान शिविरों के प्रति विश्वास बढ़ा है। संबंधित अधिकारी समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पडें़।
एसडीएम देवेंद्र शर्मा वीरवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल कार्यालयों में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 5 शिकायतें आईं। इनमें करनाल मुख्यालय व घरौंडा उपमंडल पर दो तथा नीलोखेड़ी में एक शिकायत प्राप्त हुई। वहीं इंद्री व असंध उपमंडल में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हर सोमवार व वीरवार को जिला सहित सभी उपमंडल स्तरों पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है ताकि लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सके।
ये आई समस्याएं
करनाल मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में गजे सिंह गांव कलसी में पशु डेयरी से होने वाली से होने वाली परेशानी लेकर आए और सुनील सांगवान गांव स्टौंडी में बने प्राइवेट स्कूल की चारदीवारी से संबंधित समस्या लेकर आए। नीलोखेड़ी उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में बाला देवी पीपीपी में दस्तावेज सत्यापन की समस्या लेकर आईं। इसी प्रकार घरौंडा उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में बेबी क्रीड तथा रोहतास बीडीपीओ से संबंधित शिकायत लेकर आए।