पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डिम्पी ने हासिल किया द्वितीय स्थान
कुंजपुरा। डीएसपी स्कूल, करनाल में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एस.डी. आदर्श पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 7-C की छात्रा डिम्पी ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं कक्षा 9-A की छात्रा मिस्थी ने प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की और प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रिंसिपल अनीता सचदेवा ने विजेता छात्रा डिम्पी सहित प्रतिभागी छात्रा मिस्थी को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ फाइन आर्ट्स शिक्षिकाओं सुश्री गीता रानी एवं सुश्री रेमन के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।