लखीसराय: लखीसराय में पोषण पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
लखीसराय जिले में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक चल रहे पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम को आयोजन किया जा रहा है. बुधवार अपराह्न 4:23 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में सेविकाओं ने बच्चों को पूरक आहार देने का प्रदर्शन किया तथा पौष्टिक आहार बनाने की जानकारी दी.