मड़ावरा: मड़ावरा में बाइक पंचर करने का उलाहना देने पर आधा दर्जन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट
मड़ावरा कस्वे में सोमवार को सुवह 11 बजे सब्जी बाजार में बाइक पंचर करने का उलाहना देने पर आधा दर्जन लोगों ने साढूमल निवासी एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी जिससे उसे गम्भीर चोटें आ गयी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। जहाँ पर उसका उपचार चल रहा है।