महरौनी: बानपुर निवासी पिकअप चालक ने ललितपुर नपा क्षेत्र में वाहन चालकों से अवैध धन उगाही का लगाया आरोप, वीडियो हुआ वायरल
बानपुर निवासी एक पिकअप चालक ने ललितपुर नगर पालिका क्षेत्र में मासिक एंट्री देने के बाद भी नगर पालिका के नाम पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से धन उगाही करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने युक्त मामले में मामले की जांच कर अवैध धन उगाही करने वालों पर कार्यवाही की मांग की है। जिसका वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।